बाबा श्री राज महाजन ने ग्रहण की गुरु दीक्षा, मिला नया आध्यात्मिक नाम ‘बाबा राजेश्वर रामानुज दास’

PRESS RELEASE

← Back to Media & Press Room

ऋषिकेश, 11 सितंबर 2026

ऋषिकेश के कृष्ण कुञ्ज में श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज से प्राप्त किया गुरु-मंत्र; रामकथा, गुरु-सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार की यात्रा में जुड़ा नया अध्याय

बाबा श्री राज महाजन की गुरु दीक्षा, ऋषिकेश

ऋषिकेश स्थित कृष्ण कुञ्ज में गुरु दीक्षा के अवसर पर श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में बाबा श्री राज महाजन (बाबा राजेश्वर रामानुज दास) एवं उनकी धर्मपत्नी दीप्ति महाजन (सीता दासी)।

रामकथा, श्रीरामचरितमानस और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय बाबा श्री राज महाजन के आध्यात्मिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश स्थित कृष्ण कुञ्ज में गुरुदेव ब्रह्मनिष्ठ श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के श्रीचरणों में विधिवत गुरु दीक्षा ग्रहण की।

दीक्षा के साथ उन्हें नया आध्यात्मिक नाम “बाबा राजेश्वर रामानुज दास” प्राप्त हुआ। उनके लिए यह केवल नया नाम धारण करने का क्षण नहीं, बल्कि गुरु-परंपरा, साधना, सेवा और श्रीराम भक्ति के प्रति जीवन को और अधिक समर्पित करने का संकल्प भी है।

इस अवसर पर भागवताचार्य योगेश कृष्ण शास्त्री, बाबा श्री राज महाजन की धर्मपत्नी दीप्ति महाजन (सीता दासी) तथा अश्वनी राजपूत (राजन दास) भी उपस्थित रहे।

बाबा श्री राज महाजन श्रीरामचरितमानस, रामकथा, भक्ति, ध्यान और सनातन जीवन-मूल्यों को सरल और व्यावहारिक रूप में लोगों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

Press Photograph

Open / Download High-Resolution Press Photograph →

Official Links

Website: shrirajmahajan.com
YouTube: @TheRajMahajan
Facebook: @TheRajMahajan
Instagram: @therajmahajan
X: @therajmahajan
Threads: @therajmahajan

Media Contact

Email: admin@shrirajmahajan.com

For Editorial Use

Scroll to Top
🛒 View Cart